सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का व्यापक जन-प्रचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का व्यापक जन-प्रचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार वाहन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरविंद कुमार राय, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) अखिलेश कुमार पांडेय, अपर जनपद न्यायाधीश मोहम्मद रफी, त्रिभुवन नाथ, वीरेंद्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभव कटियार, सिविल जज अरुण कुमार, प्रियंवदा प्रियदर्शिनी, धम्म कुमार सिद्धार्थ व श्रेय कुमार वर्मा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र नाथ ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर, बाह्य न्यायालय बांसी व डुमरियागंज, ग्राम न्यायालय इटवा, कलेक्ट्रेट भवन, श्रम न्यायालय तथा समस्त तहसील मुख्यालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस (138 NI Act), मोटर दुर्घटना प्रतिकर, राजस्व, बैंक रिकवरी, विद्युत-जल बिल तथा सुलह-समझौते योग्य आपराधिक मुकदमों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे संबंधित न्यायालय अथवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर अपने लंबित वादों का सुलभ व त्वरित निस्तारण कराएं।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















