सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र स्थित मुख्य विकास अधिकारी आवास के ठीक सामने बीते दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र स्थित मुख्य विकास अधिकारी आवास के ठीक सामने बीते दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी का अगला पहिया नीचे झुकी एक मासूम बच्ची के ऊपर चढ़ता साफ दिखाई दे रहा है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
फुटेज में हादसा होते ही चालक गाड़ी से उतरता दिखाई दे रहा है, जिससे उसका चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के तुरंत बाद चालक बोलेरो वाहन को सीधे सीडीओ आवास के भीतर ले जाता दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद गाड़ी को सीधे जिले के इतने बड़े प्रशासनिक अधिकारी के आवास में ले जाने से वाहन और चालक की पहचान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल बोलेरो और उसका चालक जिला प्रशासनिक अमले से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विधिक कार्रवाई कर रही है।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















