जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कचागांव में विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

जौनपुर

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने नगर पंचायत कचागांव में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने नगर पंचायत कचागांव में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसी रोड, नाला निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी तथा पेयजल योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएमवाई योजना के तहत गोल कोठी के पास बनी डिजिटल लाइब्रेरी का जायजा लेते हुए स्टाफ की नियुक्ति कर इसे शीघ्र चालू करने तथा विद्यार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। वहीं माधोपट्टी गेट स्थित लाइब्रेरी में खिड़की फिटिंग दुरुस्त कराने और चारों तरफ बाउंड्रीवॉल बनाने को कहा।

माधोपट्टी में सीसी रोड निर्माण की जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी करने तथा अंतिम बिल से कटौती करने का आदेश दिया। इसके अलावा मझलेपुरा नाले से सभी घरों को जोड़ने, अन्य नालों को सीसी माध्यम से निर्मित कराने तथा पेयजल योजना के तहत हुए सभी रीबोर की जीपीएस फोटो संलग्न कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.