वाराणसी खंड स्नातक MLC चुनाव: सपा ने कसी कमर, MLC आशुतोष सिन्हा और विधायक जयप्रकाश अंचल ने बनाई रणनीति

बलिया

बलिया वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने के उद्देश्य से सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने के उद्देश्य से सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता तथा महासचिव बीरबल राम के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में चुनावी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटने के निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि उन्होंने विधान परिषद से लेकर सड़क तक युवाओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सतत संघर्ष किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क साधने की अपील की। वहीं बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि यह चुनाव केवल प्रत्याशी का नहीं, बल्कि जनमुद्दों की आवाज को सदन में मजबूत करने का है।

बैठक में मतदाता संपर्क अभियान को गति देने, संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपने और घर-घर जनसंपर्क चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी डॉ. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव, रंजीत चौधरी, सुशील पांडेय कान्हजी, चंद्रशेखर सिंह और विजय शंकर यादव सहित सपा के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.