बुलंदशहर

बुलंदशहर लाडली जू कृपा मंडल के तत्वाधान में राधा अष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार (8 सितंबर) से नगर के डीएन इंटर कॉलेज मैदान पर विशाल एवं भव्य भक्तमाल कथा का आयोजन होने जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर लाडली जू कृपा मंडल के तत्वाधान में राधा अष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार (8 सितंबर) से नगर के डीएन इंटर कॉलेज मैदान पर विशाल एवं भव्य भक्तमाल कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास परम पूज्य चित्र विचित्र जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
चार दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान (8 से 11 सितंबर) को लेकर पूरे गुलावठी क्षेत्र में अपार उत्साह का माहौल है। आयोजन में कई पूज्य संतों का भी पदार्पण होगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए लाडली जू कृपा मंडल द्वारा भव्य पंडाल व अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
सुरक्षा व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक कुमार एवं नगर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। आयोजकों के अनुसार कथा प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















