सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय नौगढ़ में रविवार को सीडीओ आवास के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। बोलेरो की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय नौगढ़ में रविवार को सीडीओ आवास के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। बोलेरो की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अंशिका पुत्री कमलेश, निवासी बेलसड़ (थाना बृजमनगंज, महराजगंज) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची बोलेरो वाहन के पीछे खड़ी थी। इसी दौरान चालक ने लापरवाही से वाहन को बैक कर दिया, जिससे मासूम गाड़ी के नीचे दब गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्ची को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













