सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी हरचरण कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी हरचरण कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों राजेंद्र पांडेय, हरिशचरण कुशवाहा, कन्हैया पासवान और नवनीत मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया।
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के 13 कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। अभियान का संयोजक जिला महामंत्री पवन मिश्रा को बनाया गया है, जबकि सांसद जगदंबिका पाल, कृष्णा मिश्रा, अविनाश सिंह व अनुपमा सिंह दुबे को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य और जिला प्रभारी हरचरण कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। वहीं विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही संगठन मजबूत होता है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













