कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डीसेंट पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डीसेंट पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप में सजकर पहुंचे, जिनकी आकर्षक वेशभूषा और मासूम अदाओं ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के पूजन व वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भगवान कृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए जन्माष्टमी की बधाई दी।

समारोह में पूर्वी, नेहा, जय, समीक्षा, देव, निखिल, अंश, तुषार, सिया, हिमानी, भावी, रितिक, रितिका, सोम्या, निशिता, कर्णिका और आयुषी ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लवी अग्रवाल, मोनिका शर्मा, खुशी, रेखा पाल, अंकिता सिंह, विनीत, खेमचंद, गीता और प्रीति समेत समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.