महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलपुर चौकी अंतर्गत ग्राम धमऊर में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी वैधानिक कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलपुर चौकी अंतर्गत ग्राम धमऊर में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गांव निवासी अभियुक्त फैयाज अंसारी पुत्र इस्लाम उर्फ ईशा के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 84 के तहत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई।
शीतलपुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी के नेतृत्व में गांव पहुंची पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाकर ग्रामीणों और अभियुक्त के परिजनों को अदालती आदेश से अवगत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि न्यायालयीय आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए यह वैधानिक कदम उठाया गया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026













