महराजगंज

महराजगंज/सोनौली भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर गुरुवार को गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह और डीआईजी एस. चन्नप्पा ने वरिष्ठ अधिकारियों संग औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज/सोनौली भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर गुरुवार को गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह और डीआईजी एस. चन्नप्पा ने वरिष्ठ अधिकारियों संग औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी भी साथ रहे। अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने एसएसबी और स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टीम ने नौतनवा के मुड़िला में बन रहे बहुउद्देशीय हब, सोनौली स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) और नौतनवा के निर्माणाधीन फायर स्टेशन का स्थलीय जायजा लिया।
मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को सभी विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर गति दी जाएगी।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026













