100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग भर्ती पर उठे सवाल, RTI से मांगी जानकारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर की ग्राम पंचायत भीमपुर स्थित 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय डिबाई में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर की ग्राम पंचायत भीमपुर स्थित 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय डिबाई में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार ने भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए सूचना का अधिकार (RTI) के तहत विस्तृत जानकारी मांगी है।

शिकायतकर्ता का दावा है कि चतुर्थ श्रेणी चपरासी पद के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल निर्धारित थी, लेकिन नियमों को दरकिनार कर आठवीं पास अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया। इसके अलावा, एक अभ्यर्थी की हाईस्कूल मार्कशीट में नाम स्पष्ट न होने के बावजूद उसे नियुक्ति दे दी गई। वहीं, 50 वर्ष की आयु के एक व्यक्ति को नई जॉइनिंग दिए जाने पर भी पात्रता और आयु सीमा मानकों की जांच की मांग की गई है। रविंद्र कुमार ने अस्पताल प्रशासन से सभी दस्तावेजों के सत्यापन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि कर्मचारियों का चयन आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किया गया है। भर्ती से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज कंपनी स्तर से ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन की भूमिका केवल समन्वय तक सीमित है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.