मेरठ

मेरठ कमिश्नरी पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा आयोजित महापंचायत और अनिश्चितकालीन धरना करीब 20 घंटे बाद बुधवार सुबह स्थगित हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ कमिश्नरी पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा आयोजित महापंचायत और अनिश्चितकालीन धरना करीब 20 घंटे बाद बुधवार सुबह स्थगित हो गया। गन्ने का बकाया भुगतान, खाद और बिजली समस्याओं को लेकर किसान मंगलवार सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ जुटने शुरू हुए थे।

महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की मौजूदगी में किसानों ने अपनी मांगें रखीं और मंगलवार शाम इसे अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया। देर रात तक 25 किसान प्रतिनिधियों और मंडलायुक्त के बीच वार्ता चली, लेकिन किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी। इसके कारण किसानों ने कमिश्नरी परिसर में ही सड़क पर बिस्तर बिछाकर रात गुजारी।
सुबह अधिकारियों की पहल पर बनी सहमति
बुधवार सुबह करीब 6 बजे एडीएम सिटी बृजेश कुमार और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले धरना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने किसान नेताओं के साथ पुन: वार्ता की और मांगों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
प्रशासन के आश्वासन के बाद सुबह करीब 7 बजे भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने धरना स्थगित करने की आधिकारिक घोषणा की, जिसके बाद किसान धीरे-धीरे कमिश्नरी परिसर से रवाना हो गए।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026






















