हापुड़

हापुड़ जनपद के तहसील धौलाना के गांव सपनावत में अखाड़ा गुरु मोनू राणा द्वारा मासिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल में हापुड़, गुलावठी, सिकंदराबाद, दादरी, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बृजघाट और हरियाणा से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के तहसील धौलाना के गांव सपनावत में अखाड़ा गुरु मोनू राणा द्वारा मासिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल में हापुड़, गुलावठी, सिकंदराबाद, दादरी, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बृजघाट और हरियाणा से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
दंगल के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अर्जुन और हर्ष, मयंक और बंश, तथा गुड्डा और फाइन के बीच हुए तीन प्रमुख मुकाबले काफी संघर्षपूर्ण रहे और अंततः बराबरी पर छूटे।
मुख्य अतिथि रोताश छोकर ने पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि खिलाड़ी अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। रेफरी लोकेश पहलवान ने बताया कि सपनावत अखाड़े में प्रत्येक माह की 1 तारीख को मासिक दंगल का आयोजन किया जाता है, जिसमें विजेता और बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया जाता है।
इस अवसर पर लाला पहलवान, रघुनंदन पहलवान, विक्रम पहलवान, मामराज सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















