हापुड़

हापुड़ जनपद के सिम्भावली ग्रुप की चीनी मिलों के संचालन, मरम्मत कार्य और वित्तीय पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों मिलों को 15 अक्टूबर तक चालू करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के सिम्भावली ग्रुप की चीनी मिलों के संचालन, मरम्मत कार्य और वित्तीय पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों मिलों को 15 अक्टूबर तक चालू करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

कोर्ट द्वारा नियुक्त आईआरपी ने जानकारी दी कि मिलों का मरम्मत कार्य 10 अक्टूबर तक पूरा करने और 15 से 20 अक्टूबर के बीच पेराई सत्र शुरू कराने की पूरी तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही, सिम्भावली ग्रुप की तीनों चीनी मिलों के टेकओवर की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
सीओसी द्वारा टेकओवर हेतु ‘फॉर्म-जी’ जारी किया जा चुका है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है। संभावित समाधान आवेदकों की पहली सूची 16 सितंबर को जारी की जाएगी, जबकि आपत्तियां 21 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम सूची 30 सितंबर को जारी होगी और समाधान योजनाएं जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 तय की गई है।
आईआरपी ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि समाधान योजना के तहत प्राप्त राशि से गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले किया जाएगा। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों तथा अंत में बैंकों की देनदारियों का भुगतान होगा।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















