हापुड़

हापुड़ जनपद के सिंभावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोडलपुर में खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार दूसरे हफ्ते यह छापेमारी अभियान चलाया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के सिंभावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोडलपुर में खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार दूसरे हफ्ते यह छापेमारी अभियान चलाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टोडलपुर के साथ-साथ हिम्मतपुर रोड पर भी अवैध रूप से नकली पनीर बनाने और सप्लाई करने का काला कारोबार जोरों पर चल रहा था। मिलावटी और हानिकारक रसायनों से तैयार किया जा रहा यह पनीर लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















