विमुक्ति दिवस पर निषाद समाज ने एसडीएम को सौंपे चार ज्ञापन, अधिकारों की उठाई मांग

महराजगंज

जनपद महराजगंज के विमुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार 1 सितंबर को तहसील परिसर निचलौल में निषाद पार्टी एवं विमुक्त जनजाति समाज द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के विमुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार 1 सितंबर को तहसील परिसर निचलौल में निषाद पार्टी एवं विमुक्त जनजाति समाज द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के अधिकारों, सम्मान और विभिन्न लंबित मांगों से संबंधित चार ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपे गए।

आयोजित कार्यक्रम में निषाद समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, अधिकारों और सामाजिक सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने पर जोर दिया।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आभार जताया और कहा कि समाज की अनुशासन और एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने तहसील प्रशासन से सौंपे गए ज्ञापनों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.