बंद स्कूलों वाले गांवों में ‘पाठशाला पुकारे’ पहल: मणेन्द्र मिश्रा ने 56 बच्चों को बांटी शिक्षण किट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के जिन गांवों में प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं, वहां बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान की शुरुआत की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के जिन गांवों में प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं, वहां बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ के नेतृत्व में बढ़नी ब्लॉक के मोहनकोली गांव में 56 बच्चों को पढ़ाई की किट (वाटर बोतल, किताबें, पेंसिल, रबर व कटर) वितरित की गई।

मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक स्कूल बंद होने से ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की घोषणा के अनुसार, प्रदेश में सपा सरकार बनने पर बंद किए गए 26 हजार विद्यालयों को पुनः खोला जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल फौजी, जोनल प्रभारी राकेश दूबे, छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, संजय यादव व रिजवान अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.