बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शासकीय कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में एसएसपी ने शिकारपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शासकीय कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में एसएसपी ने शिकारपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी की इस कठोर कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसएसपी द्वारा जारी विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निरीक्षक पर कार्यों में लापरवाही और शिथिलता के चलते यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद अब शिकारपुर कोतवाली की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर पुलिस विभाग में अटकलों और चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, थाना परिसर और स्थानीय पुलिसकर्मियों के बीच भी दिनभर इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















