महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका क्षेत्र सिसवा बाजार के वार्ड नंबर छह आजाद नगर में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लीची के बगीचे में करीब 35 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका क्षेत्र सिसवा बाजार के वार्ड नंबर छह आजाद नगर में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लीची के बगीचे में करीब 35 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों और क्षेत्र के गांवों में संपर्क कर महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















