महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर आवाज बुलंद की।

धरने पर बैठीं आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि वे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का लगातार निर्वहन कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का सकारात्मक निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन और आवाज उठाने का सिलसिला जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के कारण सीएचसी परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। कार्यकत्रियों ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर अपनी मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026