महराजगंज

महराजगंज जनपद के नटवा ग्राम सभा नटवा में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष ‘नारी शक्ति बैठक’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नटवा ग्राम सभा नटवा में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष ‘नारी शक्ति बैठक’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी भी दृष्टि से कमजोर नहीं हैं और उन्हें अपनी शक्तियों को पहचानना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डरे आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। किशोरियों को उनकी शिक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। अंत में महिलाओं से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं को छिपाने के बजाय उचित माध्यम से शिकायत करें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक बनाएं।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026






















