महराजगंज

महराजगंज दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में सोमवार को विज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में सोमवार को विज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में विज्ञान और नवाचार (इनोवेशन) की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और दिग्विजयनाथ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता जीव विज्ञान के प्रवक्ता अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि नवाचार और विज्ञान शिक्षण देश को तकनीक के उपभोक्ता से बदलकर वैश्विक निर्माता बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने शिक्षण में पारंपरिक तरीकों के बजाय रचनात्मक व नए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर बल दिया।
प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि विज्ञान दैनिक जीवन, स्वास्थ्य और तकनीकी उन्नति का आधार है, जो मानव जीवन को सुलभ बनाता है। कार्यक्रम को संतराज यादव और विवेकानंद ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला का संचालन बिनोद कुमार विमल और संयोजन सुनील कुमार ने किया। इस दौरान भवानी शंकर पांडेय, रमेश कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026






















