सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नीचाफा नगर पंचायत में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना के लिए 3 सितंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नीचाफा नगर पंचायत में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना के लिए 3 सितंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में कर्मयोगी परिवार की बैठक चेयरमैन धर्मराज वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह की उपस्थिति में होगा। उन्होंने कहा कि नगर विकास के साथ-साथ नई पीढ़ी को देश के महान वीरों के त्याग और बलिदान से जोड़ना जरूरी है।
बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान राजू वर्मा, राकेश गौतम, रामराज चौहान, दिनेश चौहान, जुग्गीलाल पासवान, जमुना चौहान और कमलेश चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















