बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर में रविवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड सुना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर में रविवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर विशेष जोर देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्ति के लिए नए विचार व अभियान तैयार करने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, अमरनाथ यात्रा के दौरान चलाए गए स्वच्छता अभियानों और ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के जरिए महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।
कार्यक्रम सुनने के बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और छोटे-छोटे प्रयासों को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के नशामुक्ति और स्वच्छता के संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















