पनियरा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने निकाली जागरूकता रैली: आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक, 200 खिलाड़ियों ने बेल्ट टेस्ट में दिखाया दम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा नगर में रविवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य रैली निकाली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा नगर में रविवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य रैली निकाली। संत साईं सैनिक जूनियर हाईस्कूल से दुर्गा मंदिर चौराहे तक निकाली गई इस रैली में जिले के छह ब्लॉकों (पनियरा, नौतनवा, निचलौल, सिसवा, धानी और सदर) के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में ‘कलर ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट’ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए बेहद उपयोगी है, जो बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारता है।

प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन रिजवान अहमद फैजी ने किया। इस दौरान प्रशिक्षक राहुल राय, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी, आकाश, उत्सव शर्मा, फराज, रियाज अली, श्वेता और रिद्धि चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.