बागपत

जनपद बागपत के अखंड भारत के संकल्प, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ रविवार को बड़ौत नगर में भव्य ‘अखंड भारत संकल्प यात्रा’ निकाली गई। सुबह बड़ौत रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पीएन शर्मा पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बागपत के अखंड भारत के संकल्प, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ रविवार को बड़ौत नगर में भव्य ‘अखंड भारत संकल्प यात्रा’ निकाली गई। सुबह बड़ौत रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पीएन शर्मा पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। रास्तेभर स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया।
यात्रा में स्वामी दीपंकर महाराज और शिव गोरखनाथ आश्रम नांगल के महंत अर्जुन नाथ सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा वातावरण ओतप्रोत रहा।
स्वामी दीपंकर महाराज ने समाज से एकजुट होकर राष्ट्र की संस्कृति, परंपरा और अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। समापन पर आयोजकों ने सभी संतों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















