बिजनौर

बिजनौर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी सहित पांच लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी सहित पांच लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहला हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र में हरिद्वार-नैनीताल हाईवे पर सिकंदरपुर गांव के पास हुआ, जहां अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लखीमपुर निवासी 25 वर्षीय मंजय कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका भाई अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हरिद्वार से लौट रहे थे।
दूसरा हादसा नजीबाबाद क्षेत्र के दाउदपुर नन्हेड़ा के पास हुआ। रक्षाबंधन मनाकर ससुराल से लौट रहे एक ही परिवार की बाइक रोडवेज बस द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से दूसरी बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में महावतपुर बिल्लौच निवासी रचना (30) और उनकी 7 वर्षीय पुत्री आराध्या की मौत हो गई, जबकि पति मुकेश और पुत्र प्रत्यक्ष घायल हो गए। अन्य हादसे अफजलगढ़ और चांदपुर क्षेत्रों में हुए, जहां पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















