नहटौर के कश्मीरी गांव में शौचालय के गड्ढे को लेकर विवाद: मां-बेटे से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

बिजनौर

बिजनौर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे शौचालय के गड्ढे की खुदाई को लेकर हुए विवाद में दबंग पड़ोसियों ने मां-बेटे के साथ जमकर मारपीट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे शौचालय के गड्ढे की खुदाई को लेकर हुए विवाद में दबंग पड़ोसियों ने मां-बेटे के साथ जमकर मारपीट की। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुमित अपने घर के पास शौचालय का गड्ढा खुदवा रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर खुदाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सुमित पर हमला कर दिया। बेटे को बचवाने आई उसकी मां सुरेशना के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच कर रहे दरोगा सोनू निगम ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है। घायलों की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.