मेरठ

मेरठ जनपद के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित सीडीए दफ्तर के पास जाफर वाले बाग में शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क पर 10 फीट लंबा अजगर देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित सीडीए दफ्तर के पास जाफर वाले बाग में शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क पर 10 फीट लंबा अजगर देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे घबराकर अजगर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने तत्काल वन विभाग की टीम को बुलाया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक वनकर्मी ने जान जोखिम में डालकर पेड़ पर चढ़कर अजगर को मुंह की तरफ से काबू में किया। इस दौरान अजगर वनकर्मी के हाथ से लिपट गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और उसे सुरक्षित नीचे उतारा। नीचे मौजूद साथी कर्मचारियों की मदद से अजगर को बोरे में बंद किया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे साहसिक रेस्क्यू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग के अनुसार, अजगर को सुरक्षित रख लिया गया है और उसे प्राकृतिक वास (वन क्षेत्र) में छोड़ दिया जाएगा। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















