महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम झारवलिया में शनिवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम झारवलिया में शनिवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों ने फंदे से नीचे उतारा शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झारवलिया निवासी दीनानाथ (25) पुत्र रामलालित ने दोपहर लगभग 1:15 बजे गांव के पास स्थित खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की भनक लगते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए।
पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
घटना की सूचना दोपहर करीब 1:35 बजे निचलौल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026





















