सीएम योगी ने बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण; 1500 पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, भृगु बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज की घोषणा

बलिया

बलिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया जिले की बांसडीह तहसील के ग्राम गलाफरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया जिले की बांसडीह तहसील के ग्राम गलाफरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बांसडीह, बैरिया और बलिया सदर विधानसभा क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

‘पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना’
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 26 जनपदों में करीब 1.71 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना है। राहत व बचाव कार्यों के लिए 447 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने घोषणा की कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए तत्काल पट्टा व आवास दिया जाएगा तथा आकाशीय बिजली या बाढ़ से हुई मृत्यु पर कृषक दुर्घटना बीमा के तहत ₹5 लाख तक की सहायता दी जाएगी।

1500 बाढ़ राहत और 1300 मेडिकल किट वितरित

मुख्यमंत्री ने जिले की तीन तहसीलों (बैरिया में 240, बांसडीह में 1110 और बलिया सदर में 150) के कुल 1500 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की। राहत किट में 10-10 किलो आटा, चावल, आलू, चना, लाई, चीनी, तेल के साथ बाल्टी, छतरी, साबुन और अगरबत्ती जैसी दैनिक सामग्री शामिल रही। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1300 पीड़ितों को 10 प्रकार की दवाओं और क्लोरीन की गोलियों से युक्त मेडिकल किट बांटी गई।

भृगु बाबा के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज और कॉरिडोर

बलिया के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए सीएम योगी ने घोषणा की कि जिले में भृगु बाबा के नाम से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा और भृगु मंदिर कॉरिडोर भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए मजबूत तटबंधों के निर्माण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

समारोह में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति मंत्री सत्येंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित शासन व प्रशासन के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.