अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने जोखवालिया का किया दौरा, सामुदायिक शौचालय और काउ शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के अखिल भारतीय हिंदू परिषद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जोखवालिया का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के अखिल भारतीय हिंदू परिषद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जोखवालिया का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की है।

10 वर्ष से बंद पड़ा है सामुदायिक शौचालय
अनिल सिंह ने बताया कि ग्रामीण जनता और बारात आदि के लिए सरकार द्वारा बनाया गया सामुदायिक शौचालय पिछले 10 वर्षों से बनकर तैयार है, लेकिन आज तक उस पर ताला लटका हुआ है। उन्होंने अफसोस जताया कि आज तक न तो किसी जनप्रतिनिधि (सत्ता पक्ष या विपक्ष) और न ही जिला प्रशासन के किसी उच्च अधिकारी ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से सरकार और मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को बांटे गए काउ शेड
दूसरा गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निराश्रित व पशुपालकों के लिए लगभग ₹1.20 लाख प्रति शेड की लागत से काउ शेड (Cow Shed) योजना चलाई गई थी। गांव में निरीक्षण के दौरान 8 काउ शेड ऐसे मिले जिनमें मवेशियों के बजाय कबाड़ और लकड़ियां भरी हुई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से उन लोगों को बजट जारी कर दिया गया जिनके पास गायें थीं ही नहीं, जबकि वास्तविक पशुपालक इस सुविधा से वंचित रह गए।

जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि 10 वर्षों से बंद पड़े सामुदायिक शौचालय के कारणों की जांच कराई जाए और काउ शेड निर्माण के नाम पर सरकारी बजट के बंदरबांट की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.