अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर 25 मरीजों को बांटी गईं नि:शुल्क दवाएं, जांच के बाद मिली राहत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन कर उपचार के लिए पहुंचे 25 मरीजों की चिकित्सकीय जांच की गई और उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन कर उपचार के लिए पहुंचे 25 मरीजों की चिकित्सकीय जांच की गई और उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

स्वास्थ्यकर्मियों ने दी दवाओं के सेवन की जानकारी
निशुल्क दवाएं मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने मरीजों को दवाओं के सही सेवन की विधि, समय और आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। कर्मचारियों ने लोगों को समय पर दवा लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

ये स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, स्टाफ नर्स शिल्पा, स्टाफ नर्स सुमन पांडे, एएनएम सारिका यादव और कन्हैया यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। नि:शुल्क जांच और दवा वितरण की इस सुविधा से स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिल रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.