सिद्धार्थनगर: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का रिजवान बिल्डर ने किया भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से नवाजे गए जिम्मेदारान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर जनपद सिद्धार्थनगर में पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत, एहतराम और उत्साह के साथ निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर जनपद सिद्धार्थनगर में पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत, एहतराम और उत्साह के साथ निकाला गया। इस मुबारक मौके पर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

रिजवान बिल्डर और उनकी टीम ने किया इस्तकबाल

मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जन कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक रिजवान बिल्डर ने अपनी पूरी टीम के साथ जुलूस में शामिल अकीदतमंदों और जिम्मेदार लोगों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने जुलूस के अगुआ और जिम्मेदारान को फूल-माला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया और मुबारकबाद दी।

पैगंबर साहब की शिक्षाओं और अमन का दिया पैगाम

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रिजवान बिल्डर ने कहा कि इस्लाम में ईद मिलादुन्नबी का दिन बेहद पाकीजा और अहमियत रखने वाला है। यह दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने पूरी दुनिया को अमन, इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इस जश्न को एकता और सौहार्द के साथ मना रहा है, और हम सभी को उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए अमन-ओ-अमान और दुआ-ए-खैर के साथ संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.