बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी दो युवकों की ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी दो युवकों की ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव रामपुर निवासी कालू (19) पुत्र पप्पू मिस्त्री और अर्जुन सिंह (21) पुत्र मलखान सिंह नोएडा में ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करते थे। दोनों अनूपशहर से ईंटें भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से नोएडा जा रहे थे। रघुपुरा के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों मजदूर ईंटों और ट्रॉली के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। कालू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था, जबकि अर्जुन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















