महराजगंज

महराजगंज जनपद के बारह रबी उल अव्वल बारावफा के अवसर पर बुधवार को परतावल ब्लॉक क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बारह रबी उल अव्वल बारावफा के अवसर पर बुधवार को परतावल ब्लॉक क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। परतावल मुख्य चौराहे से शुरू होकर बाजार तक पहुंचे इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आपसी एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मौके पर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम की देखरेख में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
व्यवस्था बनाए रखने में भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र राय, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय और एसआई शुभम चौबे सहित भारी पुलिस बल जुटा रहा। प्रशासनिक मुस्तैदी और आयोजकों के अनुशासन के चलते जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















