सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने और विकास को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना’ के तहत 6 प्रमुख मार्गों के नवनिर्माण को हरी झंडी दे दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने और विकास को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना’ के तहत 6 प्रमुख मार्गों के नवनिर्माण को हरी झंडी दे दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 11 करोड़ 10 लाख 55 हजार रुपये की लागत आएगी। सड़कों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
इन 6 प्रमुख मार्गों का होगा नवनिर्माण
कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने स्वीकृत मार्गों का विवरण देते हुए बताया कि निम्नलिखित सड़कों का निर्माण कराया जाएगा:
सिकरी बखरिया से लोधडीह संपर्क मार्ग
उसका–सोहास मार्ग के किमी 3 से भलुहा संपर्क मार्ग
मोहाना–लोटन मार्ग के किमी 2 से रोहूडिला होते हुए रघुनाथपुर संपर्क मार्ग
बर्डपुर–पिपरहवा मार्ग के किमी 5 से रामभारी होते हुए नोनहवा संपर्क मार्ग
मोहनिया पूरब व पश्चिम संपर्क मार्ग
गोरखपुरिया डीह से अलीगढ़वा होते हुए सेमेनार संपर्क मार्ग
ग्रामीण विकास के लिए मजबूत कनेक्टिविटी जरूरी: विधायक
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मजबूत सड़कें विकास की पहली प्राथमिकता हैं। इन सड़कों के बन जाने से दर्जनों गांवों को मुख्य मार्गों से सीधी व बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों का आवागमन सुगम होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छह मार्गों की स्वीकृति पर उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
महराजगंज: निचलौल-सिसवा मार्ग स्थित क्रांति चौराहे के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। pic.twitter.com/rJpR4EToOX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2026





















