महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी 12 रबीउलअव्वल (ईद-ए-मिलादुन्नबी) पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चौक थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आगामी 12 रबीउलअव्वल (ईद-ए-मिलादुन्नबी) पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चौक थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। मंगलवार शाम थाना प्रभारी मनीष कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल ने खजुरिया समेत क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील गांवों और प्रमुख मार्गों पर सघन पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों पर पैनी नजर
थाना प्रभारी मनीष पटेल, उपनिरीक्षक (SI) व भारी हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शाम करीब 5 बजे क्षेत्र की सड़कों पर उतरे। पुलिस टीम ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों को परखा। इस दौरान अधिकारियों ने मातहतों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, आपसी विवाद या अफवाह की सूचना मिलने पर बिना देरी किए तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
चौक पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार की आड़ में हुड़दंगई करने या कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों व धर्मगुरुओं से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और सोशल मीडिया या धरातल पर किसी भी भड़काऊ गतिविधि व अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
थाना प्रभारी मनीष कुमार पटेल ने दो टूक कहा कि त्योहार हो या जुलूस कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। शांति भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस नियमानुसार सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।
महराजगंज: निचलौल-सिसवा मार्ग स्थित क्रांति चौराहे के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। pic.twitter.com/rJpR4EToOX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2026





















