सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में सघन चेकिंग व विशेष छापामार अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में सघन चेकिंग व विशेष छापामार अभियान चलाया। आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप्र) तथा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
विभिन्न बाजारों से लिए गए नमूने, घटिया मिठाई नष्ट
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने लोटन बाज़ार (नौगढ़) से बर्फी का 1 नमूना लिया। वहीं डुमरियागंज के खीरा मण्डी चौराहा स्थित दुकानों से पेड़ा, बर्फी और मिल्क केक का 1-1 नमूना संग्रहित किया। जांच के दौरान मानक के अनुरूप न पाए जाने पर 77 किलोग्राम पेड़ा, बर्फी और मिल्क केक को सीज कर दिया गया, जबकि खराब गुणवत्ता वाले 95 किलोग्राम पेड़ा, बर्फी एवं कलाकंद को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त कोनकटी चौराहा (डुमरियागंज) से बालूशाही और बूंदी लड्डू का 1-1 नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।
दोषियों पर होगी कड़ी विधिक कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध ‘खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006’ के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के साथ ही टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने और मिलावटी सामग्री न बेचने की कड़ी चेतावनी देते हुए जागरूक भी किया।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस विशेष छापामार अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी तथा रंजन कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल रहे। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों और दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
महराजगंज: निचलौल-सिसवा मार्ग स्थित क्रांति चौराहे के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। pic.twitter.com/rJpR4EToOX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2026





















