सिद्धार्थनगर: कृषि विभाग में नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र, 84 अभ्यर्थियों के चेहरे खिले

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर सभागार में सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) देखा गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने जनपद के 84 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

जनपद को अग्रणी बनाने में युवाओं की भूमिका अहम: दीपक मौर्या

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बुके भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, वहीं मुख्यमंत्री प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर को आकांक्षी जनपद से अग्रणी जनपद की श्रेणी में लाने में कृषि विभाग के इन नवनियुक्त तकनीकी सहायकों की भूमिका बेहद अहम होगी। जनपद में ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत कालानमक चावल और मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं, टीम भावना से करें काम: डीएम

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नवनियुक्त कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की सीख देते हुए कहा कि जनपद में कुल 84 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला है। कालानमक चावल सहित कृषि के विभिन्न आयामों में जनपद के भीतर अपार संभावनाएं हैं। सभी नवनियुक्त प्राविधिक सहायक टीम भावना से कार्य करते हुए किसानों तक शासन की योजनाओं और उन्नत तकनीकों को पहुंचाएं।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार सहित कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे। अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.