इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं इटवा के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपने आवास पर सपरिवार भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं इटवा के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपने आवास पर सपरिवार भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया।
वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ परिसर
आवास पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में डॉ. सतीश द्विवेदी और उनकी धर्मपत्नी डॉ. कल्याणी द्विवेदी ने आचार्यों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक संपन्न किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में तब्दील हो गया।
क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना
पूजा-अर्चना के उपरांत पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि श्रावण मास देवाधिदेव महादेव की उपासना और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत पावन एवं कल्याणकारी माना गया है। इस दौरान निष्काम भाव से की गई शिव आराधना से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने भगवान शिव से समस्त इटवा क्षेत्र व जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को सावन के पावन महीने की शुभकामनाएं दीं।
महराजगंज: निचलौल-सिसवा मार्ग स्थित क्रांति चौराहे के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। pic.twitter.com/rJpR4EToOX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2026





















