मऊ

मऊ जनपद के रस्तीपुर स्थित अंबेडकर ग्राउंड पहुंचे स्थानीय विधायक अब्बास अंसारी ने परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रांगण के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रस्तीपुर स्थित अंबेडकर ग्राउंड पहुंचे स्थानीय विधायक अब्बास अंसारी ने परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रांगण के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर के बीच जारी जुबानी जंग पर टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों उनके वरिष्ठ हैं और पारिवारिक संबंध राजनीति से परे होते हैं।

विधायक ने सरकार पर निशाना साधते हुए ‘हर घर जल योजना’ और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि त्यौहारों से ठीक पहले चीनी के दाम बढ़ने का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है।
आगामी चुनावों को लेकर अब्बास अंसारी ने कहा कि यह चुनाव राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आम जनता अपने मुद्दों के आधार पर लड़ेगी। दिल्ली में सवर्ण समाज के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना और अपनी जायज मांगें उठाना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















