मऊ

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पीड़ित बच्ची का दूर के रिश्ते में मामा लगता है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गोंठा बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 11 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान 30 वर्षीय आरोपी काशीनाथ वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया, जहां उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के शोर मचाने और चीखने-चिल्लाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल दोहरीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और रविवार शाम आरोपी काशीनाथ को गोंठा बाईपास से घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















