वाराणसी

वाराणसी यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान व पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ सिगरा स्थित आईआरसीटीसी (IRCTC) बेस किचन तथा अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान व पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ सिगरा स्थित आईआरसीटीसी बेस किचन तथा अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करने के सख्त निर्देश दिए।
सिगरा में अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित बेस किचन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने भोजन पकाने, भंडारण, पैकेजिंग और स्वच्छता व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण में पीएलएम मशीन, डो नीडिंग (आटा गूंथने की) मशीन और एग्जॉस्ट मशीन खराब पाई गईं। इस पर नाराजगी जताते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को इन मशीनों को तुरंत ठीक कराकर चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच और पानी की टंकियों व पाइपलाइनों की सफाई के कड़े आदेश दिए।
अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार और स्टेशन भोजनालय की ली सुध
इसके बाद डीआरएम ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर खड़ी ट्रेन संख्या 22589 बनारस–हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पैंट्री मैनेजर को यात्रियों को केवल रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड्स की सामग्री निर्धारित दरों पर बेचने और स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 08 पर आरती एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित भोजनालय का भी मुआयना किया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने स्पष्ट किया कि रेल यात्रियों को उच्च गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खानपान की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान आईआरसीटीसी के जेजीएम सुभाष चंदेर, एग्जीक्यूटिव अमन कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक दीपक पाठक सहित पैंट्री कार के प्रबंधक व अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















