बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की मांग को लेकर बुधवार को खिदमत फाउंडेशन और रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन ने एसडीएम बड़ौत को एक ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की मांग को लेकर बुधवार को खिदमत फाउंडेशन और रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन ने एसडीएम बड़ौत को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए सामाजिक संगठनों ने चाइनीज मांझे से हो रहे जानलेवा हादसों और बेजुबान पक्षियों को पहुंच रहे नुकसान की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा दोपहिया वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। आए दिन सड़क से गुजरने वाले लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसके अलावा आकाश में उड़ने वाले कई बेजुबान पक्षी भी इस घातक धागे में उलझकर अपनी जान गंवा रहे हैं।
संगठनों ने मांग की है कि बाजारों व दुकानों में विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझे के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर कड़ा अंकुश लगाया जाए। साथ ही, चोरी-छिपे इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान खिदमत फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आकिब चौधरी, अध्यक्ष मोहम्मद आजाद चौधरी, रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन के अध्यक्ष नदीम शमीर अहमद, एडवोकेट मोसीन खान, हाजी खालिद अहमद, आकिब अहमद, जाहिद अहमद और मोहम्मद हारिस सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















