बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बुलंदशहर के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बन रहे इनडोर मिनी स्टेडियमों के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बुलंदशहर के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बन रहे इनडोर मिनी स्टेडियमों के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर कार्यदायी संस्था यू.पी. प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं मिला और निर्माण कार्य की गति भी बेहद धीमी पाई गई। इस लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संस्था को तत्काल नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि दोनों विद्यालयों में 492-492 लाख रुपये की लागत से इनडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य 30 मार्च 2026 को शुरू हुआ था, जिसे 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। संस्था को 216-216 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है, लेकिन कार्य में प्रगति न दिखने पर डीएम ने चिंता जाहिर की।
गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री ईंटों व अन्य सामग्री की लैब जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला विद्यालय निरीक्षक को नियमित निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। निर्माण पूरा होने के बाद छात्र-छात्राओं को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, शतरंज जैसे कई खेलों की आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















