व्यापार संगठन ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन: बांसी में फायर स्टेशन और नए औद्योगिक क्षेत्र की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर जनहित और व्यापारिक सुरक्षा से जुड़ी दो प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर जनहित और व्यापारिक सुरक्षा से जुड़ी दो प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने पहली मुख्य मांग के तहत बांसी नगर की घनी आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नए अग्निशमन केंद्र (फायर स्टेशन) की स्थापना की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि आपात स्थिति में दूर-दराज से दमकल गाड़ियों के आने में लगने वाले समय से बड़े नुकसान का जोखिम रहता है, इसलिए शीघ्र भूमि चिह्नित कर फायर स्टेशन का निर्माण कराया जाए।

दूसरी मांग में बांसी को नए औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। संगठन ने तर्क दिया कि रेलवे विस्तार, माल गोदाम और शामली एक्सप्रेस की कनेक्टिविटी से बांसी व्यापार के लिए अनुकूल है। उन्होंने औद्योगिक सर्वेक्षण टीम से बांसी क्षेत्र का निरीक्षण कर इसे औद्योगिक दर्जा देने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, महामंत्री भीमचंद कसौधन, बांसी अध्यक्ष मंगल चौरसिया, सरदार स्वर्ण सिंह, नरेश चंदवानी और आकाश मिश्रा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.