बड़राव में खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान: दो स्कूलों के 45 बच्चों को लगी वैक्सीन

मऊ

मऊ जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव के तत्वावधान में मंगलवार को क्षेत्र के दो विद्यालयों में खसरा-रूबेला एमआर टीकाकरण अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव के तत्वावधान में मंगलवार को क्षेत्र के दो विद्यालयों में खसरा-रूबेला एमआर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान आरबीएसके पब्लिक स्कूल बेलभद्रपुर और गुलाब सिंह चिल्ड्रन स्कूल सरायसादी में कुल 45 बच्चों को एमआर वैक्सीन लगाई गई।

टीकाकरण का कार्य एएनएम सुमन देवी और प्रतिभा मौर्य की टीम ने संपन्न कराया। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों ने विद्यार्थियों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके के महत्व के बारे में जागरूक भी किया।

अभियान के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव के इम्यूनाइजेशन ऑफिसर (आईओ) देवेंद्र सिंह ने दोनों विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.