महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां ब्लॉक के ग्राम रतनपुर निवासी सविता देवी ने अपने गंभीर रूप से बीमार पति सोनू यादव के इलाज के लिए जिलाधिकारी से आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने और आर्थिक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां ब्लॉक के ग्राम रतनपुर निवासी सविता देवी ने अपने गंभीर रूप से बीमार पति सोनू यादव के इलाज के लिए जिलाधिकारी से आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने और आर्थिक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।
सविता देवी ने बताया कि उनके पति सोनू यादव की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और उनका नियमित रूप से डायलिसिस चल रहा है। इलाज में हो रहे भारी खर्च के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह डांवाडोल हो चुकी है।
पीड़िता के अनुसार, वह अत्यंत गरीब व असहाय हैं और उन पर दो छोटे-छोटे बच्चों के लालन-पालन की भी जिम्मेदारी है। रोजमर्रा के खर्चों के साथ पति के महंगे इलाज का बोझ उठाना अब उनके वश से बाहर हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड जारी कराने व त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पति का इलाज जारी रह सके।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













