महराजगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 26 लाख के 101 खोए मोबाइल, स्वामियों को सौंपे

महराजगंज

महराजगंज जनपद में गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में टीम ने भारत सरकार के ‘सीईआईआर’ (CEIR) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से विभिन्न स्थानों से कुल 101 खोए हुए स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है।

एसपी ने खुद मोबाइल स्वामियों को सौंपे उनके फोन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद सभी 101 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए। महीनों पहले खो चुके कीमती फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने महराजगंज पुलिस और सर्विलांस टीम की तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

5 महीनों में 1.51 करोड़ रुपये से अधिक के 518 फोन बरामद

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जिले में खोए मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले 5 महीनों के भीतर सर्विलांस सेल ने कुल 518 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता पाई है।

इन बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 51 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाने में सूचना दर्ज कराएं और केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करें, ताकि सर्विलांस टीम त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल ट्रेस कर सके। यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.